Breaking News

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर आभूषण व्यापारी से लूट का प्रयास


 राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर आभूषण व्यापारी ओमप्रकाश की हिम्मत से लाखों की चांदी ही लुटने से नहीं बची, बल्कि समय रहते लुटेरों की सूचना मिलने पर तीन बदमाश पुलिस पकड़ में भी आ गए। पुलिस ने बदमाशों के ठिकाने पर दबिश दी तो बचने के लिए दो मंजिला मकान से कूद गए, लेकिन तीनों बदमाशों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस ने तीनों बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जेल में शिनाख्त परेड के बाद उन्हें प्रॉडशन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

No comments