Breaking News

राजस्थान पुलिस से हो गई भारी चूक

अजमेर के पुष्कर में करीब एक करोड़ की चोरी को लेकर दो किशोरों की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कार्रवाई रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट जांच में प्रक्रियागत चूक होना स्वीकार किया गया। वहीं, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की जानकारी दी। कोर्ट 8 अक्टूबर को विभागीय जांच सहित अन्य पहलुओं पर विचार करेगा।

No comments