Breaking News

रावण दहन के दौरान हाथी बिदका

कोटा के दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शोभायात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बिदक गया। बताया जा रहा है कि भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी मैदान में पहुंची ही थी कि पटाखों की आवाज से हाथी घबरा गया और अचानक लोगों की ओर भाग पड़ा। भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

No comments