Breaking News

दशहरा पर जयपुर में बदला गया है बसों का रास्ता

जयपुर में गुरुवार को होने वाले दशहरा उत्सव के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों का उद्देश्य रावण दहन स्थलों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. पर्व के दौरान वाहनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कुछ मुख्य मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया. 
रावण दहन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग पूरी तरह से निषिद्ध रहेगी. सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार इन क्षेत्रों से दूर समानांतर मार्गों पर मोड़ा जाएगा. 

No comments