Breaking News

तेलंगाना में 401 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 3 तस्कर गिरफ्तार

तेलंगाना की एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एन्फोर्समेंट  ने हैदराबाद में पेड्डा अंबरपेट स्थित रामोजी फिल्म सिटी के पास राजस्थान के तीन ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 401 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया।
तीन और आरोपी फिलहाल फरार हैं। वे ट्रक में गांजा छिपाकर विशाखापट्टनम से राजस्थान जा रहे थे। उन्होंने नारियल के ढेर में गांजा छिपा रखा था। राजस्थान में एक सप्लायर को गांजा की डिलीवरी करनी थी।

No comments