Breaking News

दिवाली पर बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग

दीपावली पर डीग के बाजारों में रौनक है। वहीं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे है। व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक है। रविवार को डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने डीग पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने मिट्टी के दीपक खरीदकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
डीग पहुंचने पर विधायक ने सर्वप्रथम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने विधिवत पूजा कराई और उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।

No comments