Breaking News

बीकानेर में स्कूली छात्राओं से भरी गाड़ी पलटी

बीकानेर में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वाहन पलटने से 4 छात्राएं घायल हो गई। चारों छात्राएं सोफिया स्कूल की है, जिनका पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। 
इन सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा जयपुर रोड पर उस वक्त हुआ जब स्कूल जा रही टाटा मैजिक गाड़ी के आगे एक स्कूटी आ गई।
सुबह करीब 7 बजे सोफिया स्कूल की स्टूडेंट्स को लेकर एक मैजिक गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान म्युजियम सर्किल से जयपुर की तरफ स्काउट-गाइड ऑफिस के सामने एक स्कूटी इस मैजिक के आगे आ गई। 

No comments