Breaking News

सीक्रेट चैंबर में छिपा रखा था 5 करोड़ का गांजा

जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने देर रात 5 करोड़ रुपए कीमत का गांजा पकड़ा है। एक बंद कंटेनर ट्रक में ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान लाया गया था। गांजे की तस्करी के लिए कंटेनर में सीक्रेट चैंबर बनाकर छिपाया गया था। एजीटीएफ ने कंटेनर को जब्त कर 2 तस्करों को अरेस्ट किया है।
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया- गांजा तस्करी में आरोपी सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर निवासी सीकर को अरेस्ट किया गया है।

No comments