शिविर में पहुंचते ही नाराज हुए मंत्री
कोटा में शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा के बोराबास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन शिविर सुबह सवा दस बजे तक भी शुरू नहीं हुआ अचानक शिविर स्थल पर पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को देखकर आनन फानन मे कर्मचारी शिविर मे दौड़े। मंत्री जब शिविर में पहुंचे तब टेंट लगा हुआ था और टेंट के नीचे खाली कुर्सियां पड़ी हुई थी। इसे देख मंत्री नाराज हो गए। मंत्री को देख आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ताओ ने कुर्सियों के पीछे बैनर लगाना शुरू किया। मंत्री के पहुंचने के बाद शिविर का आयोजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक मंत्री शिविर में मौजूद रहे।

No comments