Breaking News

गहलोत, डोटासरा समेत कांग्रेसी नेताओं का अलवर दौरा रद्द

अलवर और खैरथल में होने वाले कांग्रेस नेताओं के दौरे को रद्द कर दिया गया है। इसका कारण राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी  का निधन होना बताया गया है । उनके निधन से पूरे प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है।
दरअसल, शनिवार को खैरथल में कांग्रेस की बड़ी जनसभा आयोजित होने वाली थी। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम तय था।
गहलोत, डोटासरा समेत कांग्रेसी नेताओं का अलवर दौरा रद्द

No comments