Breaking News

संस्था की राशि व अन्य सामान हड़पने के आरोप में अस्थाई सचिव पर मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में भगत ङ्क्षसह शिक्षण संस्थान 9 जैड की राशि, अन्य सामान, संस्था के गेस्ट हाउस पर कब्जा करने व लाखों की नगदी हड़पने के आरोप में संस्था के अस्थाई सचिव पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार संस्था के सचिव हरकरण सिंह ने रिपोर्ट दी कि संस्था ने नवम्बर 2024 में पर्वत सिंह बराड़ निवासी 8 आरबी पदमपुर को अस्थाई रूप से सचिव नियुक्त किया था। संस्था के समस्त दस्तावेज पर्वत सिंह के सुपुर्द किये गये। मकान की व्यवस्था नहीं होने तक पर्वत सिंह को रहने के लिए संस्था का गेस्ट हाउस दिया गया था।  

No comments