तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नहीं बढ़ेंगे पद
राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार भर्ती के पदों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया है कि लेवल-1 और लेवल-2 दोनों को मिलाकर कुल 7500 पदों पर ही भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि पदों की संख्या स्थिर है, इसमें कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 7 नवंबर के आसपास जारी किया जाएगा।

No comments