राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक
मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है. इससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिलने रही है. श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मौसम ने करवट ली है. तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंडक बढ़ गई है. शनिवार सुबह ग्रामीण इलाकों और बॉर्डर एरिया में हल्की धुंध महसूस हुई. वाहनों और पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें साफ नजर आईं, जो गुलाबी ठंड की शुरुआत का संकेत दे रही है. कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री रहा.

No comments