Breaking News

श्री श्याम परिवार मंडल का रजत जयंती महोत्सव शुरू


श्रीगंगानगर में श्री श्याम परिवार मंडल के रजत जयंती महोत्सव का गुरुवार सुबह गो सेवा से आगाज हुआ। सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार मण्डल के सेवादारों ने श्रद्धाभाव से गोवंश को गुड़, हरा, लड्डू व गुड़ खिलाने के साथ-साथ परिंदा विहार में पक्षियों को दाना-चुग्गा की सवामणी खिलाई गई। इस मौके पर रोशन अग्रवाल, मानिक मित्तल, जॉनी बंसल, मोनू गुप्ता, अभिषेक सैन, अनिल गुप्ता, सीटू शेरेवाला, दीवाशु बंसल, वेद प्रकाश, गिरीश गर्ग सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।

No comments