श्री दुर्गा मंदिर में मां चन्द्रघण्टा का पूजन
श्रीगंगानगर की विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव के तहत गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां चन्द्रघण्टा का पूजन किया। अध्यक्ष सुशील 'राजू' मल्होत्रा ने बताया कि पंडित मनोज दुबे, पंडित ऋषि शर्मा व पंडित घनश्याम मिश्रा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने माता चंद्रघंटा की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करके नारियल, चुनरी व प्रसाद चढ़ाया तथा मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां भगवती के मस्तक पर अर्धचंद्र विराज होने के कारण माता का नाम चंद्रघंटा पड़ा।

No comments