ट्रंप के टैरिफ से रॉकेट बने सोना-चांदीज्ऑल टाइम हाई पर पहुंची कीमत
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी दर्ज हुई। सर्राफा बाजारों में सोना 900 रुपए उछलकर 1,07,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी टंच 2,900 रुपए की छलांग लगाकर 1,26,600 रुपए प्रति किलो बोली गई। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढऩे, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी और अमरीका की ओर से भारत पर लगाए गए ट्रेड टैरिफ को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

No comments