भजनलाल सरकार ने जारी किया अपना वर्क चार्ट
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपना वर्क चार्ट जारी किया है. इसमें तय किया गया है कि कब-कब कौनसा काम किया जाएगा. सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर रात को अतिवृष्टि सहित विभिन्न मुद्दों पर आला अधिकारियों के साथ राजधानी जयपुर में समीक्षा बैठक की. उसमें वर्क चार्ट पर मुहर लगाई गई. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी व्यक्ति सहायता से वंचित नहीं रहे इसका खास ख्याल रखें. इस बार अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में काफी खराबा हुआ है.

No comments