राजस्थान को सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, मिली 162 नई बसें
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को 162 नई बसों की सौगात दी। जयपुर के अमर जवान ज्योति पर शनिवार को सीएम भजनलाल ने राजस्थान रोडवेज की नई बसों का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2 सुपर लग्जरी और 160 एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने नई बसों की पूजा-अर्चना की। नई बसों से सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही कैंची धाम का सफर भी आसान होगा।

No comments