Breaking News

राजस्थान में गांव चलो अभियान 18 से, हर ग्राम पंचायत पर लगेगा शिविर

राजस्थान में 18 सितम्बर से गांव चलो अभियान का शुभारंभ होगा। इसके तहत राज्य की हर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा। अभियान तब तक चलेगा जब तक प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित नहीं होते। अभियान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी कलक्टर की होगी। प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर होंगे। प्रत्येक दिन दो ग्राम पंचायतों में आयोजन होगा। एक ही पंचायत समिति की नजदीकी पंचायतों को एक ही तिथि में शामिल किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

No comments