ये रेल बनी इंडिया की सबसे फास्टेस्ट ट्रेन
भारत की पटरियों पर अब नई स्पीड का रिकॉर्ड बन चुका है. देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन का खिताब अब न वंदे भारत के पास है और न ही राजधानी-शताब्दी एक्सप्रेस के पास, बल्कि यह खिताब नमो भारत ट्रेन को मिल गया है. 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही यह रेल दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ को जोड़ते हुए यात्रियों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का नया एक्सपीरिएंस दे रही है.
फिलहाल यह ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक 55 किमी के रूट पर दौड़ रही है. पूरा कॉरिडोर 82.15 किमी लंबा है और दिल्ली के सराय काले खां से लेकर यूपी के मोदिपुरम तक इसमें 16 स्टेशन होंगे.

No comments