Breaking News

लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद, 206.86 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव और गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
शाहदरा जिला प्रशासन ने पुराना लोहा पुल वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पुल को बंद किया है।

No comments