Breaking News

श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी के दाम बढ़े:जयपुर डेयरी ने 5 से 10 रुपए तक महंगा किया

जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लि. आमजन पर महंगाई का भार बढ़ाता जा रहा है। पिछले एक माह में सरस घी और दूध के दामों में बढ़ोतरी के बाद, अब दूध से बनने वाले कुछ उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।
जयपुर डेयरी से मिली जानकारी के मुताबिक, केसर-पिस्ता फ्लेवर का श्रीखंड, जो अभी तक बाजार में 20 रुपए में मिलता था, वह अब 25 रुपए में मिलने लगा है। इस पर जयपुर डेयरी ने 5 रुपए की बढ़ोतरी की है।

No comments