Breaking News

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी

सोने और चांदी की कीमतें सोमवार को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं के दाम में तेजी बने रहना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोने और चांदी के दाम भी ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं। सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,835 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47.07 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने और चांदी में तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते एक महीने में सोने की कीमत 10 प्रतिशत और चांदी का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है।

No comments