त्योहारी सीजऩ में पकड़ा गया 1000 किलो नकली पनीर
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार, अभियान के तहत जयपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है. विराटनगर थाना पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर से भरी पिकअप को पकड़ा है. पिकअप अलवर से पनीर लेकर जयपुर की ओर आ रही थी. जांच में सामने आया कि करीब 1110 किलोग्राम मिलावटी पनीर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था, जिसे दुकानों पर 150 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाना था.
टीम ने मिलावटी पनीर के सैंपल लेकर मौके पर ही पूरे पनीर को नष्ट करवाया. खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
टीम ने मिलावटी पनीर के सैंपल लेकर मौके पर ही पूरे पनीर को नष्ट करवाया. खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

No comments