Breaking News

टोंक के कलाकार की रूस में छाई पेंटिंग

टोंक के कलाकार महेश गुर्जर की पेंटिंग रूस में छाई हुई है। उनकी बनाई हुई लोकदेवता देवनारायण भगवान की पेंटिंग को वहां की एक यूनिवर्सिटी ने एलबम में प्रकाशित की है।
रूस की सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज एंड डिजाइन और कला संस्थान स्मारकीय कला विभाग की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-प्रतियोगिता 2025 के चित्रों का एल्बम जारी किया गया है। इसमें लोकदेवता देवनारायण भगवान की पेंटिंग को भी प्रकाशित किया है। यह पेंटिग टोंक जिले के चित्रकार महेश गुर्जर ने बनाई। यह रूस में चित्रकला प्रर्दशनी में लगाई गई थी।

No comments