Breaking News

जल्द पूरा होगा भारत में 6 जी का सपना

भारत में जल्द ही 6जी इंटरनेट का सपना पूरा होने जा रहा है। आईआईटी हैदराबाद ने 6 जी टेक्नोलॉजी में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार यह नई तकनीक 2030 तक देश में लॉन्च हो सकती है जिससे भारत की डिजिटल दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी।
टेलीकम्युनिकेशन एक्सपर्ट प्रोफेसर किरण कुची के मुताबिक 6जी सिर्फ 'तेज 5जीÓ नहीं होगा बल्कि यह एक ऐसा नेटवर्क होगा जो हर जगह कनेक्टिविटी देगा चाहे वह शहरी इलाका हो या दूर-दराज का गांव।

No comments