अगले 3 दिन प्रदेशभर में शिक्षक करेंगे आंदोलन
राजस्थान में शिक्षक अगले तीन दिन आंदोलन पर रहेंगे. परीक्षा ड्यूटी में अव्यवस्था से नाराज शिक्षकों का कहना है कि लगातार ड्यूटी से शिक्षकों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. साथ ही शिक्षण-व्यवस्था भी बाधित हो रही है, जिसका दोष अंत में टीचर पर ही आएगा.
इन्हीं तमाम मांगों के संबंध में शिक्षकों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है. दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के 53 हजार 749 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक होगी. इस दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. इस दौरान अव्यवस्था की शिकायत करते हुए राधाकृष्णन शिक्षक संघ और राधाकृष्णन शिक्षिका सेना ने राज्यभर में आंदोलन का ऐलान किया है.

No comments