शादी के 1 महीने बाद भागी दुल्हन:सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार
अजमेर में शादी के 1 महीने बाद दुल्हन के घर से फरार होने का मामला सामने आया है। लुटेरी दुल्हन घर से करीब 3 लाख के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार लेकर फरार हो गई। दलाल ने भी छत्तीसगढ़ की लड़की से शादी करवाने से पहले 348000 हड़प लिए। पीडि़त की ओर से दलाल और दुल्हन के खिलाफ भिनाय थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments