Breaking News

टोंक में नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर तैरकर बाहर निकला

टोंक में नदी पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली बह गई। इस दौरान इसमें रखा किराना, पशु आहार का सामान समेत रुपए भी बह गए। ड्राइवर जैसे-तैसे तैरकर बाहर आया और अपनी जान बचाई।
हादसा जिले के पचेवर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव के पास माशी नदी पर हुआ। ट्रैक्टर में करी 1 लाख रुपए का सामान था, जो पूरा बह गया। ड्राइवर बहकर करीब 150 मीटर दूर चला गया था।

No comments