अब आरबीआई सस्ता करेगा मकान
सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती कर लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें सस्ती कर दी. खाने-पीने से लेकर कपड़े, बीमा सब सस्ता हो गया. सस्ते सामान के बाद अब एक और तोहफा मिलने की उम्मीद है, जो आपके घर से जुड़ा है. जल्द ही सस्ते होम लोन का तोहफा मिल सकता है. आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सस्ते होम लोन का तोहफा दे सकती है. रिपोर्ट की माने तो इस साल आरबीआई रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर लोन की ब्याज दर में कटौती कर सकती है.

No comments