Breaking News

हिमाचल के मंडी में भारी बारिश से कई बसें बहीं; बस अड्डा भी डूबा

हिमाचल मंडी जिले के धर्मपुर में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई मूसलधार बारिश ने सैर पर्व की खुशियां मातम में बदल दीं। सोन खड्ड में आए सैलाब ने धर्मपुर बस स्टैंड को जलमग्न कर दिया, जिससे एचआरटीसी की 20 से अधिक बसें पानी में डूब गईं। कई निजी वाहन, दुकानें और घर भी इसकी चपेट में आ गए। 
धर्मपुर मंडी के डीसीपी ने कहा कि धर्मपुर शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है क्योंकि सोन खड्ड नदी अचानक उफान पर आ गई और उसने रौद्र रूप धारण कर लिया।  जिससे कई सरकारी बसें डूब गईं और कई अन्य के साथ-साथ कार, बाइक और स्कूटर सहित दर्जनों निजी वाहन बह गए।

No comments