पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 17 से
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में संगठन स्तर पर सेवा पखवाड़े का आयोजन करेगी। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्य करेंगे। इस दौरान जन कल्याणकारी कार्यों के निमित्त मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाऊन की कार्यशाला बैठक टाऊन में सूर्यनगर स्थित सामुदायिक भवन में हुई।
मुख्य वक्ता दलीप बेनीवाल ने बताया कि भाजपा 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी।

No comments