राधा कृष्ण संकीर्तन रसधारा में उमड़े श्रद्धालु
श्रीगंगानगर शहर में पहली बार आयोजित हुए राधा कृष्ण संकीर्तन रसधारा का आयोजन ऐतिहासिक रहा। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में हुए इस आयोजन में ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा ने श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से हुए राधा कृष्ण संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस संकीर्तन में शहर के अलावा जिले की अनेक मंडियों और सीमावर्ती पंजाब के शहरों बठिंडा व फाजिल्का आदि से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

No comments