पहाड़ से गिरी जेसीबी, तीन मजदूर मलबे में दबे
राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित गोठड़ी गुरु गांव में अवैध खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. खनन के लिए किए गए विस्फोट के बाद पहाड़ी का मलबा गिरने से एक जेसीबी मशीन नीचे खड़ी ट्रॉली पर जा गिरी. इस हादसे में तीन लोग, जिनमें पिता-पुत्र और जेसीबी ड्राइवर शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए.

No comments