स्पीकर ने मंत्री और विधायकों को लगाई फटकार:बोले- यह क्या तमाशा लगा रखा है, सदन स्थगित कर दूंगा
राजस्थान विधानसभा में बिना अनुमति बीच में बोलने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मंत्री और विधायकों को फटकार लगाई। आज (मंगलवार) को कानून मंत्री जोगाराम पटेल नेता प्रतिपक्ष की तरफ से उठाए सवाल का जवाब दे रहे थे। पीछे से कुछ विधायक बोलने लगे।
स्पीकर ने बीच में बोलने पर विधायकों को फटकारते हुए कहा कि यह क्या तमाशा लगा रखा है, इस तरह किया तो सदन स्थगित कर दूंगा। इससे पहले पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव करवाने में देरी के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया।

No comments