सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: जयपुर से पिलानी जा रहे 17 लोग घायल
सीकर में रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। घायलों को पलसाना हॉस्पिटल लेकर गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा रानोली थाना इलाके का है।
रानोली थानाधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया- रोडवेज बस जयपुर से पिलानी की तरफ जा रही थी। पलसाना-अखेपुरा टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। बस सवार मुकेश कुमार, सुनीता कुमावत, भंवरलाल, सुरेश कुमार सहित कुल 17 लोग घायल हो गए, जिन्हें पलसाना हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
ट्रक में किसी प्लांट के लिए भारी मशीनरी ले जाई जा रही थी। ड्राइवर ने टोल प्लाजा के पास ट्रक को सड़क किनारे रोका हुआ था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिए साइड में करवा दिया।

No comments