किराना दुकानदार को मिला 141 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के जरिए ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छोटी सी किराने की दुकान के मालिक को तब झटका लगा जब उसे सरकारी नोटिस आया। ये एक टैक्स नोटिस था वह भी कुल 141 करोड़ का। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में छह कंपनियां स्थापित करने के लिए उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। यही कारण है कि उन्हें इस तरह का नोटिस आया है।
खुर्जा के नयागंज इलाके में रहने वाले सुधीर ने बताया कि वह अपने घर में एक मामूली किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहली बार 2022 में नोटिस दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कर अधिकारियों को बताया कि उनका इन कंपनियों से कोई संबंध नहीं है।
सुधीर ने कहा, 'इस साल 10 जुलाई को, मुझे एक और नोटिस मिला, जिसमें दावा किया गया था कि मैंने 1,41 करोड़ रुपये की बिक्री की सूचना दी है, जिससे मैं हैरान रह गया।Ó

No comments