Breaking News

जयपुर में राशन की 159 दुकानों का फिर से होगा आवंटन

राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जयपुर शहर में जिला रसद अधिकारियों और राशन डीलर्स की मिलीभगत से राशन की रिक्त दुकानों का आवंटन नहीं कर चहेते राशन डीलर की दुकान से अटैच करने के खेल को खत्म कर दिया है। कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने 10 वर्षों से अटैचमेंट पर चल रहीं 159 दुकानों के पुन: आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं दुकान आवंटन में पारदर्शिता के लिए नई शर्त जोड़ दी है। 

No comments