फर्जी बिलों से 9.59 करोड़ की जीएसटी चोरी
जयपुर में वाणिज्यिक कर विभाग ने आयरन-स्क्रैप कारोबारी महेंद्र खंडेलवाल को करोड़ों की जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, खंडेलवाल ने वीकेआई क्षेत्र में स्थित अपनी दो फर्मों खंडेलवाल एंटरप्राइजेज और बाबा मेटल्स के जरिए फर्जी बिलों का सहारा लेते हुए 53.27 करोड़ रुपए का कागजी कारोबार दिखाया। इस प्रक्रिया से उसने लगभग 9.59 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की।

No comments