Breaking News

दिवाली से पहले 4 हजार से ज्यादा प्रिंसिपल का ट्रांसफर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई हस्ताक्षर के बाद 4,527 प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया है. 508 पेज की इस जंबो लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो कई सालों से एक ही स्कूल में जमे थे और जिन स्कूलों को हाल ही में सीनियर सैकेंडरी का दर्जा मिला था उसमें भी अब प्रिंसिपल नियुक्त कर दिए गये हैं.
जानकारी के मुताबिक लिस्ट में विधायकों, पार्टी प्रत्याशी या सांसदों की रायशुमारी शामिल है. ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों में अब परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद है कि ये परिवर्तन सकारात्मतक हो और बच्चों की पढ़ाई पहले से बेहतर हो.

No comments