रोडवेज बस ने मारी पलटी, 32 यात्री घायल
राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना इलाके के तारण में सवाईमाधोपुर से टोंक जा रही रोडवेज बस खाई में पलट गई. हादसे में 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों के अस्पताल पहुंचने पर चीख-पुकार का माहौल बन गया. राहत और बचाव कार्य में सदर थानाधिकारी जयमल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई. घायलों को दो एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया.

No comments