महिला को गमले पसंद आए तो चुरा ले गई
श्रीगंगानगर शहर में ई-ब्लॉक में एक घर के आगे सुन्दर गमले रखे हुए थे। एक महिला की नजर पड़ी तो उसकी नीयत बदल गई। वह रात के समय इनमेंं से दो गमले चोरी कर ले गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार 64 ई ब्लॉक में संजय सिंगल का मकान है। उन्होंने अपने घर के चबूतरे पर विभिन्न तरह के पौधे लगा रखे हैं। किसी महिला की नजर उन पर पड़ गई। उसने शॉर्टकट रास्ता अपनाया। मंगलवार तड़के 4 बजे यह महिला दबे पांव आई और दो गमले उठाकर पास की गलियों में खो गई।
No comments