घग्घर नदी में पानी की मात्रा पांच हजार क्यूसेक, स्थिति नियंत्रण में
हनुमानगढ़ में घग्घर नदी पर बने ओटू हैड से घग्घर साइफन की तरफ प्रवाहित किए जा रहे पानी में बुधवार को बढोत्तरी हो गई। बुधवार सुबह ओटू हैड से 18500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इस पानी की मात्रा मंगलवार को 17500 क्यूसेक थी। इससे पहले पिछले दो-तीन दिन से ओटू हैड से लगातार पानी कम हो रहा था, लेकिन बुधवार को एक हजार क्यूसेक पानी की मात्रा बढ़ गई।
जानकारी के अनुसार गुल्लाचिक्का, खनौरी व चांदपुर हैड से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में बुधवार को काफी बढ़ोत्तरी हो गई। अभी स्थिति नियंत्रण में है। हनुमानगढ़ जिले के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि नाली बेड में पिछले कुछ दिनों से पानी की मात्रा स्थिर है और नाली बेड की क्षमता के अनुसार उसमें 5000 क्यूसेक पानी ही चलाया जा रहा है। बुधवार को भी यही स्थिति थी।
No comments