Breaking News

पाली में नमकीन गोदाम में लगी आग:देर रात अचानक हुआ हादसा

पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीतरी क्षेत्र में नमकीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दो मंजिल तक पहुंच गई।
हादसा क्षेत्र के रामबास में रात करीब 2 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में गोदाम में रखे नमकीन, बडिय़ा, खिंचिया, पापड़ के साथ ये सारा सामान बनाने वाली मशीन आदि जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और फायरब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

No comments