Breaking News

पशु और वाहन बेचने के नाम पर ठगी:3 युवक कोठरी में छुपकर ठगी करते गिरफ्तार

भरतपुर के डीग जिले के सीकरी थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 मोबाइल और 2 फर्जी सिम जब्त की गई हैं। आरोपी एक कोठरी में बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पशु और वाहनों के फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर डालकर ठगी करते हैं। उनकी गैंग में कई और युवक शामिल हैं।
सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर पोर्टल 1930 पर मिली शिकायत की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम ने पालका गांव में दबिश दी। 

No comments