Breaking News

जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू


श्रीगंगानगर में 69वीं जिला स्तरीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को डीएवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में शुरू हुई। 
इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय वर्ग की 28 टीमें एवं 19 वर्षीय वर्ग 16 टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं।
शारीरिक शिक्षक अजीत ने बताया कि 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 59 एफ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 27 आरबी, ज्ञान ज्योति उ.मा.वि. लालगढ, टीआर मै.चि.एकेडमी पदमपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 15 ए, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पतली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 62 एफ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गदरखेड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 61 एफ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटसजवार, डीएवी स्कूल श्रीगंगानगर, अमर ज्योति उ.मा.वि. करणपुर, गुप्ता बाल भारती उ.मा.वि. सादुलशहर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ावाली व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 21 एच विजेता रहे। इसके अलावा 19 वर्षीय में नौ टीमें विजेता रही।

No comments