Breaking News

दो माह पूर्व बनी डामर सड़क क्षतिग्रस्त


श्रीगंगानगर में गगन पथ से सिहाग अस्पताल के साथ जवाहरनगर सैक्टर नम्बर 2-3, सुखाडिय़ा सर्किल सेक्टर-2 एवं मदन विहार की मुख्य सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क की ग्रीट बाहर आई हुई है तथा सड़क में छोटी-छोटी पहाड़ीनुमा उठाव बना हुआ है। 
इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूआईटी द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
रात के समय उबड़-खाबड़ इस सड़क के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सड़क इस मार्ग पर रहने वाले लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बनी हुई है। 

No comments