Breaking News

जमीन विवाद में देवरानी-जेठानी को गोली मारी

राजस्थान के दौसा में जमीनी विवाद में देवरानी और जेठानी को गोली मार दी गई। देवरानी की मौत हो गई, जबकि जेठानी की हालत गंभीर है। इस दौरान लाठी-डंडे भी खूब चले। दोनों पक्षों के करीब 9 लोग घायल हुए हैं।मामला दौसा के बसवा इलाके का है।
गुस्साए ग्रामीणों ने महिला का शव बसवा थाने के सामने रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए अलवर–सिकंदरा मेगा हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान रोडवेज बस में तोडफ़ोड़ करने की भी कोशिश की गई।

No comments