Breaking News

10 करोड़ की 2 किलो हेरोइन जब्त, तस्कर गिरफ्तार: संगरिया पुलिस ने कार से जब्त किया मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़ में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई की है। संगरिया पुलिस ने रतनपुरा-सालीवाला मार्ग पर भारतमाला पुल के पास से एक कार में छिपाकर ले जाई जा रही 2 किलो 16 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने हरियाणा के सिरसा जिले के साहुवाला निवासी अमरजीत सिंह (32) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देशन में जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी करण सिंह के नेतृत्व में संगरिया थानाधिकारी अमरसिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

No comments