Breaking News

वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रणथम्भौर

सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में टूरिज्म सीजन एक अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही यहां नामी गिरामी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह रणथंभौर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला सड़क मार्ग से रणथम्भौर पहुंचा। इस दौरान यहां सुरक्षा के माकूल इंतजाम देखने को मिले।

No comments